सक्ती जिला

गौ रक्षा वाहिनी के सक्ती जिला संरक्षक बने अनिरुद्ध अग्रवाल (भूरू)

सक्ती। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ साहू की अनुशंसा पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। जिसमें सक्ती जिले के संरक्षक के रूप में अनिरुद्ध अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

IMG 20220825 WA0001 1 kshititech
अनिरूद्ध अग्रवाल भूरू

वही सलाहकार पुष्पेंद्र देवांगन बनाए गए हैं। मनोनयन के साथ यह आशा की गई है कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी छत्तीसगढ़ में और अधिक मजबूत और संगठित होगी। सभी पदाधिकारियों के प्रयास से संघर्षशील गौ भक्तों एवं गौ रक्षक संगठन से जुड़ेंगे तथा संगठन के सिद्धांतों नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नियुक्ति पश्चात अनिरुद्ध अग्रवाल ने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।