सक्ती जिला

अंध विश्वास में ग्राम देवरघटा के तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर में युवती द्वारा जीभ काट कर चढ़ाई 

फगुरम.. थाना डभरा के अंतर्गत फगुरम पुलिस चौकी के ग्राम देवरघटा का मामला है. जहां आरूषि चौहान पिता भगत राम चौहान उम्र 16 वर्ष ग्राम अचरितपाली थाना मालखरौदा निवासी अपने मामा घर देवरघटा में रहकर पढ़ाई करती है आज 30 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे से घर के पास तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर में जाकर अपना जीप काटकर श्रद्धा से भगवान शंकर के ऊपर चढ़ाने का मामला सामने आया है.

इसकी सूचना पर फगुरम पुलिस मौके पर पहुंची वहीं अस्पताल ले जाने के लिए 108 की व्यवस्था की गई परंतु परिजनों के द्वारा ले जाने से मना कर दी गई है. स्थानीय प्रशासन के अधिकारी . एसडीएम डभरा बालेश्वर राम तहसीलदार एवं एसडीओपी समित गुप्ता पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाइए दे रहे हैं । प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइस देने के बाद भी परिजन नहीं मान रहे हैं और अस्पताल ले जाने के लिए अनुमति नहीं दे रहे हैं जबकि मेडिकल टीम एंबुलेंस एवं डॉक्टर के साथ मौके पर मौजूद है. युवती सुबह से ही शिव मंदिर में बैठी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button