सक्ती जिला

एकलव्य चंद्रा पर पुनः भरोसा, बने सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

— सर्वसम्मति से निर्वाचन, पुरुषोत्तम राठौर व शोभनाथ चंद्रा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

सक्ति। सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला सकति की आमसभा सेवा सहकारी समिति डोड़की में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एकलव्य चंद्रा, प्रबंधक सेवा सहकारी समिति नावापारा (मालखरौदा) को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया।

इसी तरह पुरुषोत्तम राठौर (सक्ती) और शोभनाथ चंद्रा (बाराद्वार) को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर सकति, मालखरौदा, डभरा, चन्द्रपुर, अड़भार, छपोरा, हसोद, बिर्रा, जैजैपुर, बाराद्वार सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष एकलव्य चंद्रा ने कहा कि “शासन की योजनाओं को सहकारी समितियों के माध्यम से हर किसान तक पहुँचाना हम सभी कर्मचारियों का पहला कर्तव्य है। आने वाले समय में समितियों को और अधिक सशक्त एवं विकसित करने का प्रयास करेंगे ताकि किसानों को योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके। समिति कर्मचारियों के हक और अधिकार की लड़ाई भी हम सब एकजुटता के साथ लड़ते रहेंगे।”

एकलव्य चंद्रा के पुनः जिलाध्यक्ष चुने जाने पर समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, कर्मचारी, किसानों एवं स्थानीय नेताओं में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button