डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप को मिले महत्वपूर्ण दायित्व, कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन
सक्ती // जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। हाल ही में पदस्थ हुए डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप को कई महत्वपूर्ण शाखाओं और दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कश्यप को भू-अभिलेख शाखा, सामान्य भविष्य निधि, यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, समूह बीमा, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति प्रस्ताव, भू-भाटक वसूली, सूचना का अधिकार शाखा, जनदर्शन व समय सीमा पत्रों की समीक्षा, शिकायत एवं सतर्कता शाखा, पी.जी.एन. पोर्टल प्रकरणों पर कार्यवाही, मुख्यमंत्री जन चौपाल से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई सहित अनेक दायित्व सौंपे गए हैं।
इसके साथ ही उन्हें राहत एवं बाढ़ नियंत्रण, आर.बी.सी. 6-4, न्यायिक शाखा, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, ग्राम एवं नगर निवेश, भारत नेट व चिप्स शाखा, लोक सेवा गारंटी व सिटीजन चार्टर, लोक सेवा केन्द्र (च्वाईस परियोजना) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग का भी प्रभार दिया गया है। कलेक्टर ने आदेश में उल्लेख किया है कि समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन भी श्री कश्यप करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।




