सक्ती जिला
नंदेली गांव से पटाखा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार, ₹5617 का पटाखा जब्त, विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती/जैजैपुर । पुलिस ने नंदेली गांव से पटाखा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी गौतम साहू को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 हजार 6 सौ 17 रुपये के पटाखे कोस जब्त किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदेली गांव के गौतम साहू, पटाखा की बिक्री कर रहा है।




