मालखरौदा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; चालक समेत दो की मौत, चार गंभीर घायल

सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पोता के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जब वाहन पोता गांव के पास शराब भट्ठी के समीप पहुंचा, तभी अचानक चालक का नियंत्रण स्कॉर्पियो से बिगड़ गया और वाहन सीधे नहर में गिर गया।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और वाहन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सक्ती अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान चालक और एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है




