Uncategorized

संजू 108 जांजगीर ने मारी बाजी, अटल प्रीमियर लीग (एपीएल) सक्ती में छोड़ी अमिट छाप, बाराद्वार पैंथर्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर एपीएल ट्रॉफी पर किया कब्जा

सक्ती। अटल प्रीमियर लीग (एपीएल) के भव्य फाइनल मुकाबले में संजू 108 जांजगीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाराद्वार पैंथर्स को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर एपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे मैच के दौरान संजू 108 जांजगीर की टीम का दबदबा बना रहा और हर विभाग में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संजू 108 जांजगीर टीम के कप्तान संजू सराफ ने मुख्य अतिथि के हाथों विजेता ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि ग्रहण की। इस दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और भव्य आतिशबाजी से गूंज उठा।

कप्तान संजू सराफ का वक्तव्य – जीत पूरी टीम की मेहनत से मिली


विजय के बाद कप्तान संजू सराफ ने कहा— “यह जीत पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और आपसी तालमेल का नतीजा है। हर खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एपीएल जैसा मंच स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। यह खिताब हम अपनी पूरी टीम, समर्थकों और सक्ती की क्रिकेटप्रेमी जनता को समर्पित करते हैं।” उन्होंने कहा कि एपीएल के माध्यम से सक्ती में क्रिकेट का नया इतिहास लिखा जा रहा है, जिससे युवा खिलाड़ियों को नई दिशा और पहचान मिल रही है।
दर्शकों के सैलाब, जोशीले नारों और ऐतिहासिक जीत के साथ संजू 108 जांजगीर ने एपीएल के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया।

ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के कप्तान संजू सराफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button