सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती में सिर्फ ₹97,999 में 3 इलेक्ट्रिक वाहन: सक्ती में ‘श्री श्याम ऑटो’ का आज भव्य शुभारंभ, आसान किस्तों में मिलेगा ई-वाहनों का लाभ

सक्ती। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ती मांग के बीच सक्ती शहर में ‘श्री श्याम ऑटो’ का शुभारंभ आज 25 जनवरी 2026 (रविवार) को होने जा रहा है। रेलवे क्रॉसिंग के पास, सिंघनसरा रोड, सक्ती स्थित इस नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से शहरवासियों को सस्ते, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का नया विकल्प मिलेगा।

खास आकर्षण :-

शोरूम में डायनामो इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित दोपहिया व तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। खास आकर्षण के रूप में ग्राहकों को सिर्फ ₹97,999 में 3 इलेक्ट्रिक वाहन तथा ₹34,999 में 1 इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक वाहन पर हर 2 महीने में 5 सर्विस निःशुल्क दी जाएगी। सभी वाहन आसान किस्तों में भी उपलब्ध रहेंगे।

क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ : पंकज :-

संचालक पंकज अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन कम लागत, न्यूनतम मेंटेनेंस और शून्य प्रदूषण के कारण आम उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। इसी उद्देश्य से सक्ती जैसे जिला मुख्यालय में ‘श्री श्याम ऑटो’ की शुरुआत की जा रही है, ताकि शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
शुभारंभ कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा :-

स्थानीय लोगों का मानना है कि ‘श्री श्याम ऑटो’ के खुलने से न केवल ई-वाहनों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button