सक्ती जिलासक्ती नगर

डॉ. उत्तम गबेल छत्तीसगढ़ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ की जिला सक्ती शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित

आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

सक्ती। छत्तीसगढ़ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ की जिला सक्ती शाखा का गठन/पुनर्गठन हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. उत्तम गबेल को जिला सक्ती शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

डॉ. उत्तम गबेल आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अनुभव, समर्पण एवं सेवा भावना के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. उत्तम गबेल ने इस अवसर पर कहा कि वे संघ के सभी सदस्यों को साथ लेकर आयुर्वेद चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार के लिए सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि संघ के माध्यम से आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। उनकी नियुक्ति पर जिला सक्ती के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों एवं संघ के सदस्यों ने उन्हें मंगलकामना व्यक्त की है। साथ ही आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिला सक्ती में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा और गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button