सक्ती जिलासक्ती नगर

पोलियो दिवस पर टेमर में बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

सक्ती। 21 दिसंबर को पोलियो दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत टेमर में सरपंच चंद्रा कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई।

भाठापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोलियो अभियान का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि रथ राम पटेल (अधिवक्ता) द्वारा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे प्रत्येक वर्ष अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलाएं, ताकि बच्चे और परिवार दोनों स्वस्थ रह सकें।

कार्यक्रम में मितानिन जानकी पटेल, योगेश्वरी पटेल, मुकेश पटेल, दिनप्रकाश (नानदाऊ) सहित मोहल्ले की माताएं एवं बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button