सक्ती जिला
बीमा धारक के नॉमिनी को किया गया भुगतान

अरुण कुमार निराला/डभरा। बीमा के क्षेत्र में अग्रणी श्री राम लाइफ इंश्योरेंस मे ग्राम कुलबा के हीराधार पटेल जिन्होंने श्री राम लाइफ इंश्योरेंस में वार्षिक प्रीमियम 15000 रूपये जमा किए थे। वे मात्र 5 साल जमा कर पाए थे इसी बीच उनका आकस्मिक निधन होने पर उनके उत्तराधिकारी श्रीमती लक्ष्मीन पटेल को 365584 रूपये राशि का बीमा भुगतान ब्रांच डभरा के सीनियर सेल्स ऑफिसर श्रीमती राजकुमारी पटेल, ब्रांच मैनेजर लोचन प्रसाद पटेल, ऑपरेशन डिपार्टमेंट से श्रीमती लक्ष्मी पटेल साथ में उनके भाई कृष्णा पटेल द्वारा किया गया।




