ठठारी के ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए की पूजा-अर्चना

सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचकर ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।
ग्राम ठठारी स्थित यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की है, जो इसकी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता को विशेष बनाती है।
मुख्यमंत्री साय ने मंदिर दर्शन के पश्चात ग्राम ठठारी में आयोजित जनचौपाल में भाग लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के दौरान लगातार प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण अंचलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ-साथ आम नागरिकों से सीधे संवाद कर शासन की योजनाओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक भी प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, अमृत विकास तोपनो, प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित




