सक्ती जिला

भाजपा जिला सक्ती ने विभिन्न प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी घोषित की

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने दी बधाई, संगठन विस्तार व जनसंपर्क को मिलेगी नई गति

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में विभिन्न प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संबंधित प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों के निर्देशन में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की सहमति से की गई हैं।


घोषित प्रकोष्ठों में शिक्षा, बुनकर, चिकित्सा, आर्थिक, व्यापार एवं सहकारिता प्रकोष्ठ शामिल हैं। प्रत्येक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक, सहसंयोजक, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।


जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ करें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


उन्होंने कहा कि भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। नवगठित कार्यकारिणी संगठन विस्तार, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियानों को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करेगी।


इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा भाजपा की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

 

Related Articles

Back to top button