सक्ती जिलासक्ती नगर

एआईबीई-21 परीक्षा में आकांक्षा सिंह की शानदार सफलता, न्यायाधीश बनने का है सपना, जिला पंचायत सभापति विद्या सिदार की सुपुत्री ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि, क्षेत्र में खुशी की लहर

सक्ती। जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार तथा आशाराम सिदार की सुपुत्री आकांक्षा सिंह ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई-21) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से परिवार, शुभचिंतकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

पिता श्री आशाराम सिदार एवं माताजी श्रीमती विद्या सिदार

शैक्षणिक सफर रहा उत्कृष्ट

आकांक्षा सिंह ने पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायगढ़ से उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने लखमीचंद लॉ कॉलेज, बिलासपुर से विधि स्नातक (एलएलबी) तथा बीकॉम की डिग्री प्राप्त की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने एआईबीई-21 परीक्षा में सफलता हासिल कर अधिवक्ता के रूप में अपने करियर की मजबूत शुरुआत की है।

अपनी छोटी बहन (बाएं) के आकांक्षा सिंह(दायें)

न्यायाधीश बनकर समाज की सेवा करने का लक्ष्य

आकांक्षा सिंह का सपना केवल अधिवक्ता बनने तक सीमित नहीं है। उनका लक्ष्य न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर न्यायाधीश बनना और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुलभ न्याय दिलाने में योगदान देना है। इसी उद्देश्य को लेकर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई हैं।

खेलों में भी दिखाया प्रतिभा का दम

शिक्षा के साथ-साथ आकांक्षा खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। स्कूली जीवन के दौरान उन्होंने स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी बहुमुखी उपलब्धियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

आकांक्षा सिंह की इस उपलब्धि पर सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में न्यायिक सेवा परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर सक्ती जिले और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।

Related Articles

Back to top button