सक्ती जिलासक्ती नगर

नगर पंचायत अड़भार के तीन नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

अड़भार, सक्ती। नगर पंचायत अड़भार के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार, 22 जुलाई 2026 को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा रूपेन्द्र पटेल ने नवनियुक्त एल्डरमैन नितिन शुक्ला, बसंत धीरज और गजेंद्र राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अड़भार अध्यक्ष कृष्णा रात्रे ने की।

इस अवसर पर तहसीलदार अड़भार, जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा, रंजीत अजगले, मंडल अध्यक्ष जीवेंद्र गबेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सीता श्याम सहित पार्षद अंजलि गबेल, सुषमा बरेठ, दीपेश रात्रे, देवेंद्र पटेल, रथराम कटकबार, विजय उरांव, भूपेंद्र यादव, विजय धिरहे, राजेश जांगड़े, अरविंद तिवारी, नीरज पांडेय, बादल राजपूत, भुनेश्वर गर्ग, गुलशन साहू, देवेंद्र यादव, रत्ना जांगड़े, भरत जलतारे, नवधा मोरे, रमा देवांगन, बनियाराम रात्रे और विजय गबेल सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत परिसर में किया गया पौधरोपण

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 4 बजे नगर पंचायत अड़भार के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के पश्चात नगर पंचायत परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण और नगर को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button