भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने युवाओं से की Join BJYM अभियान से जुड़ने की अपील

सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला सक्ती के उपाध्यक्ष युवा नेता चिराग अग्रवाल ने जिले के सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से Join BJYM अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ना आवश्यक है।

चिराग अग्रवाल ने कहा कि अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता सबसे पहले स्वयं अपना पंजीयन कराएं और अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं से संपर्क कर उन्हें संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी, समर्पण और निरंतर संवाद से ही यह अभियान सफल होगा।
उन्होंने युवा मोर्चा के साथियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करें, ताकि संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिल सके।
उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा Join BJYM अभियान के तहत ऑनलाइन पंजीयन कर भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ सकते हैं। उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण एवं संगठन विस्तार के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।




