सक्ती जिला

आर्थिक समस्या से जुझ रहे सहकारी समिति के कर्मचारियों की दो टूक, मांग पूरी नहीं हुई तो कल से पकड़ेंगे आंदोलन की राह, काम बंद-कलम बंद हड़ताल की चेतावनी 

सक्ती। सहकारी समितियों को अप्राप्त कमीशन, प्रोत्साहन एवं कर्मचारी वेतन दिलाने तथा आगामी धान ख़रीदी वर्ष 2024-25 की मुख्य समस्याओं की 8 बिंदुओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग करते हुए सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला सक्ती के द्वारा ज्ञापन दिया गया है. सरकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 23.9.2024 को दो अलग-अलग पत्रों के माध्यम से पिछले वर्ष की धान खरीदी प्रोत्साहन कमिशन की अप्राप्त राशि दिलाने एवं आगामी वर्ष 2024-25 में होने वाले धान खरीदी एवं परिवहन संबंधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु पत्राचार किया गया था। परंतु आज तक किसी प्रकार की सार्थक पहल संबंधित विभागों द्वारा नहीं की गई है। समिति कर्मचारियों को वेतन मिलने के एकमात्र साधन धान खरीदी से मिलने वाली कमीशन राशि होती है। जिले में धान मिलान का कार्य पूर्ण हुए छः माह से भी अधिक हो गया है, दीपावली का त्यौहार नजदीक है, ऐसे मे कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिलना बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के समस्त समिति कर्मचारी बहुत परेशान है। कर्मचारी हित मे उक्त मांगो को जल्द पूर्ण कराने की मांग की गई है. 

काम बंद – कलम बंद हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने की स्थिति मे जिले के समस्त सहकारी समिति कर्मचारी दिनांक 21.10. 2024 एवं 22.10.2024 को काम बंद – कलम बंद हड़ताल करेंगे तथा दिनांक 23.10.2024 को जिला विपणन संघ कार्यालय (DMO ऑफिस) के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन मे कर्मचारियों ने कहा कि जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button