सक्ती जिलासक्ती नगर

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की माताजी को दी गई श्रद्धांजलि, भानपुरी (फरसागुडा) स्थित निवास पर पहुंचीं भाजपा प्रदेश मंत्री विद्या सिदार

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार उनके निवास स्थान भानपुरी (फरसागुडा) पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर ईश्वर से उनकी शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्रीमती विद्या सिदार ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि स्वर्गीय मनकी देवी कश्यप एक धर्मनिष्ठ, संस्कारवान एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं, जिनके संस्कार मंत्री श्री केदार कश्यप के सार्वजनिक जीवन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों, संबंधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button