सक्ती जिला
डभरा के नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

अरुण निराला संवाददाता -सक्ती ! जिले के नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित नहर में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने नहर में शव को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डभरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची।
अब तक मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं लग पाएगा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस मर्ग कायम करके जांच में जुटी हुई है।




