छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिलासक्ती नगर

राहुल गांधी की यात्रा पर मनमुटाव का पहरा, सक्ती में कई गुटों में दिख रही कांग्रेस, यात्रा के बाद बढ़ेगी डॉ महंत की चुनौती, नगरवासियों में नहीं यात्रा को लेकर कोई उत्साह

सक्ती। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सक्ती  पहुंचने से पहले ही असफल होती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस में पढ़ते हुए मनमुटाव और गुटबाजी को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है की शक्ति जिले में यह यात्रा कोई छाप नहीं छोड़ पाएगी। जिस प्रकार यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह नजर नहीं आ रहा है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि डॉक्टर चरण दास महंत के लिए चुनौती काम नहीं है। नगर में लगने वाली बैनर पोस्ट में यहां की गुटबाजी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
जब से नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव लगा था उसके बाद से स्पष्ट रूप से कांग्रेस बटी हुई दिखाई दे रही है ऐसे में यात्रा की सफलता पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है। आखिरकार किस बूते पर भीड़ इकट्ठा करेगी और कार्यक्रम को सफल करेगी यह एक सोचनीय विषय बन चुका है। जिस प्रकार कांग्रेस के आपस में जिले के कद्दावर नेताओं में गुटबाजी दिख रही है। यह नगर के पोस्टरों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

ऐसे में कैसे कांग्रेस जीत पाएगी जांजगीर चांपा लोकसभा

लोकसभा चुनाव को महज कुछ माह शेष बचे हैं लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी से निपटना और जीतने की तैयारी में सफल होना कांग्रेस के लिए कठिन नजर आ रहा है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जो जोश और जुनून कार्यकर्ताओं में होना चाहिए वह दिखाई नहीं दे रहा है ऐसा लग रहा है जिले में यह यात्रा कोई छाप नहीं छोड़ पाएगी और फिर मोदी मैजिक चलने के आसार दिख रहे हैं।

क्या खाली पोस्टरों के भरोसे जितना चाहती है कांग्रेस –

अपने आप को सर्वश्रेष्ठ बताने की होड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मची हुई है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल के पोस्टरों से बहुत सारे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की फोटो गायब है तो वहीं कई कांग्रेसी नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ अलग पोस्टर लगाए हैं पोस्टर से देखा जा सकता है कि किस प्रकार कांग्रेस के अंदर गुटबाजी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनहरण राठौर के एक भी बैनर पोस्टर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं और ना ही उनके कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button