सक्ती जिला

सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल का जन्मदिन

अरुण कुमार निराला/सक्ती। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता कमल किशोर पटेल ने 1 जून 2026 को अपना जन्मदिन डभरा में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान कमल किशोर पटेल ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त किया। पूरे आयोजन में पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। समर्थकों में अपने प्रिय युवा नेता के प्रति विशेष उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व जिला प्रवक्ता उदय मधुकर एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश लहरे ने भी डभरा पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जनसेवा ही जीवन का लक्ष्य : कमल किशोर पटेल
अपने संबोधन में कमल किशोर पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।


गौरतलब है कि अधिवक्ता कमल किशोर पटेल सक्ती जिले के एक युवा, सक्रिय और जुझारू जननेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। जनता के बीच उनकी सहज उपलब्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें विशेष पहचान दिलाती है। साथ ही उन्हें नवीन जिला सक्ती के प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष होने का गौरव भी प्राप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button