सक्ती जिला

अच्छी फसल और समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

अरुण कुमार निराला/फगुरम। सेवा सहकारी समिति फगुरम कार्यालय में मंगलवार को भगवान हनुमान एवं प्रभु श्रीरामचंद्र जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र के किसानों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आगामी कृषि सीजन में अच्छी फसल की कामना की गई।


पूजा कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने प्रदेश एवं क्षेत्र में समृद्धि, शांति और बेहतर वर्षा की भी प्रार्थना की। इस अवसर पर किसानों के उज्ज्वल भविष्य और कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए विशेष मंगलकामनाएं की गईं।


कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति फगुरम के अध्यक्ष योगेश राठौर, शाखा प्रबंधक चंद्रकांत दर्शन, समिति के कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर किसानों के हित और क्षेत्र के विकास की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button