छत्तीसगढ़विशेष समाचारसक्ती जिला

प्रीतम ट्रैक्टर्स ने बनाया रिकॉर्ड, पूरे भारत में सबसे ज्यादा सोनालिका ट्रैक्टर बेचने का मिला खिताब, प्रीतम ने कहा – किसानों के भरोसे से सब संभव

सक्ती। नगर की प्रतिष्ठित फर्म प्रीतम ट्रैक्टर्स ने सोनालिका ट्रैक्टर डीलरशिप में भारत का सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने वाला डीलरशिप का अवार्ड जितने में सफलता प्राप्त की। इसके लिए सोनालिका ट्रैक्टर परिवार के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। साथ ही पांच अन्य कैटेगरी में भी अवार्ड जीतकर व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्रीतम ट्रैक्टर्स ने हासिल की है।

उपलब्धि पर सम्मान प्राप्त करते हुए प्रथम ट्रैक्टर्स के संचालक प्रीतम सिंह गबेल

संचालक प्रीतम गबेल ने बताया कि क्षेत्र के किसानों ने जिस प्रकार सोनालिका ट्रैक्टर्स पर भरोसा जताया है यह सब उसी की बदौलत संभव हो सका है। हम भी किसानों के विश्वास में हमेशा खरे उतरे इसका हमेशा प्रयास होगा। जिस प्रकार पूरे भारत देश में सबसे ज्यादा सोनालिका ट्रैक्टर बेचने का खिताब अपने नाम किया है उसे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर सिंह गबेल ने भी इसे गौरव वाला क्षण बताया।

सोनालिका ट्रैक्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button