सक्ती जिला

समाजसेवा की मिसाल: हर्ष देवांगन ने 10वीं बार किया रक्तदान, जरूरतमंद महिला को मिला जीवनदान

सक्ति। रक्तदान सक्ती ग्रुप के सक्रिय रक्तदाता, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था करने में सदैव तत्पर रहने वाले एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सक्ती के जिला मंत्री हर्ष देवांगन ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने जरूरतमंद महिला मरीज की सहायता के लिए अपना 10वां रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

हर्ष देवांगन लंबे समय से रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर अन्य रक्तदाताओं को भी प्रेरित कर मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसे मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए युवाओं से भी नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।

रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। हर्ष देवांगन का यह 10वां रक्तदान समाज के लिए प्रेरणा और मानवता की सच्ची सेवा का संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button