सक्ती जिले के तहसीलदार एवं पटवारी संघ के द्वारा कलेक्टर को कलम बंद हड़ताल का ज्ञापन सौपा

अरुण कुमार निराला। सक्ती – सक्ती जिले के तहसीलदार एवं पटवारी संघ के द्वारा सीतापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ किए गए मारपीट पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को कलम बंद हड़ताल का ज्ञापन सौपा तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी ने कहा सक्ती जिले के तहसीलदार द्वारा छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के दिशा निर्देश पर कलम बंद हड़ताल किया गया है और हमारे इस हड़ताल को समर्थन देने पटवारी संघ भी शामिल हुए हैं और हमारी यही मांग है के हमारे साथी सीतापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक पुरी के साथ भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के द्वारा मारपीट की गई है और अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है इसको लेकर हम सभी तहसीलदार एवं पटवारी संघ के द्वारा विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग…. को लेकर ज्ञापन सौपा गया है और हमारे कलम बंद हड़ताल एवं ज्ञापन सौंपने के बाद भी विधायक की गिरफ्तारी नहीं होगी तो छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारी के निर्देश पर आगे निर्णय लिया जाएगा उस आधार पर हमारे द्वारा गिरफ्तारी को लेकर आगे रूपरेखा बनाई जाएगी ।
तहसीलदार मनमोहन सिंह ने कहा तुषार मानिक मारपीट मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से प्रशासनिक अधिकारियों में नाराजगी. है जिसके चलते प्रदेश सहित सक्ती जिला के तहसीलदार एवं पटवारी संघ के द्वारा कलमबंद कामबंद हड़ताल किया जा रहा है हम सभी के द्वारा विधायक की गिरफ्तारी शीघ्र कराने के लिए आज हमारे द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
बता दें कि तहसीलदार एवं पटवारी के कलम बंद काम बंद हड़ताल में जाने के पर राजस्व व न्यायालयीन कार्य प्रभावित हुए।




