अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई की नई प्रबंध कार्यकारिणी घोषित, 5 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

प्रदेशभर की जिला, महिला एवं युवा इकाइयों का गठन 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य, समाजहित के कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस
रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई की नई प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री रामअवतार अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, राष्ट्रीय उपमहामंत्री श्री प्रमोद जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं पूर्व महामंत्री श्री मुरली अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में की गई।
महामंत्री श्री कर्तव्य अग्रवाल ने बताया कि नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अनुभवी एवं सक्रिय समाजसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
घोषित प्रबंध कार्यकारिणी
प्रभारी – श्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल (रायपुर)
अध्यक्ष – श्री रामअवतार अग्रवाल (बिलासपुर)
महामंत्री – श्री कर्तव्य अग्रवाल (रायपुर)
महामंत्री – श्री महेश अग्रवाल (बिलासपुर)
कोषाध्यक्ष – श्री सुधीर अग्रवाल (दुर्ग)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री पवन अग्रवाल (सीए), रायपुर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री अशोक अग्रवाल, रायपुर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री आनंद बेरीवाल, रायगढ़
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री अरविंद सिंघानिया, अंबिकापुर
उप महामंत्री – श्री राजीव अग्रवाल, रायपुर
उप महामंत्री – श्री दिनेश सिंघल, भिलाई
उप महामंत्री – श्री विकास अग्रवाल, अंबिकापुर
उप महामंत्री – श्री विकास अग्रवाल, नैला
युवा अध्यक्ष – श्री अमर सुल्तानिया, जांजगीर
युवा महामंत्री – श्री नितेश अग्रवाल, रायपुर
15 जून तक घोषित होंगी सभी इकाइयाँ
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 जून तक प्रदेश कार्यकारिणी, जिला इकाइयों, महिला इकाइयों तथा युवा इकाइयों का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही संगठन को प्रदेशभर में सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य शुरू किए जाएंगे।
5 जुलाई को रायपुर में होगा शपथ ग्रहण समारोह
नई कार्यकारिणी का प्रथम शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी बैठक समारोह 5 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित मैक ऑडिटोरियम, समता कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में वर्षभर के सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर संगठनात्मक गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा।
समारोह में छत्तीसगढ़ के गणमान्य अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा राष्ट्रीय नेतृत्व की विशेष उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने समाजहित एवं संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।




