5 जून को बाराद्वार शहर के एशियन वर्ल्ड स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने किया कार्यक्रम का आयोजन

अरुण कुमार निराला/सक्ती -विश्व पर्यावरण दिवस पर एशियन वर्ल्ड स्कूल में वृक्षारोपण एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एशियन वर्ल्ड स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति (Act) भी प्रस्तुत की गई, जिसमें यह दर्शाया गया कि यदि हम थोड़े से आर्थिक लाभ के लिए पेड़ों की कटाई करते रहेंगे, तो भविष्य में हमें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नाटक के माध्यम से वायु प्रदूषण, जल संकट, बढ़ते तापमान, प्राकृतिक आपदाओं तथा जैव विविधता के विनाश जैसी समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों ने संदेश दिया कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।




