शिव पार्वती विवाह गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रम का आयोजन कल 26 एवं 27 अक्टूबर को, बारात एवं भव्य झांकी निकलेगी सकर्रा में

सक्ती- शिव पार्वती विवाह गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सकर्रा में 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक किया जा रहा है। आयोजक परिवार के मोतीलाल चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकेे निवास गृह सकर्रा में शिव पार्वती विवाह (गौरा-गौरी पूजन) का आयोजन किया गया है। जिसमें निम्नानुसार कार्यक्रम अयोजित किए जा रहे हैं। चुलमाटी (सुबह 8 बजे), गौरा बारात, भव्य झांकी (रात्रि 7 बजे), कार्तिक कृष्ण पक्ष 10- 26 अक्टूबर 2024 शनिवार को तथा गौरा झांकी, विसर्जन यात्रा (सुबह 9 बजे से) कार्तिक कृष्ण पक्ष 11- 27 अक्टूबर रविवार को आयोजित है। जानकारी के अनुसार शिव बारात 26 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे हमारे निवास गृह से टोप सिंह चन्द्रा के निवास जायेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विश्वनाथ, राहुल, निष्ठा, ओजस्वी, अंशिका, शत्रुहन, भास्कर, भुनेश्वर एवं मोतीलाल-श्रीमती प्रेमा चन्द्रा, राजाराम-श्रीमती गीता चन्द्रा, रामकुमार-श्रीमती शांतिबाई चन्द्रा तत्परता से लगे हुए हैं। कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील आयोजक परिवार ने अपील की है।