होनहार छात्रा सौम्या अग्रवाल बनीं डॉक्टर, मारवाड़ी युवा मंच ने घर पहुंच कर दी बधाई

सक्ती। मारवाड़ी युवा मंच के स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों ने नगर की मेधावी छात्रा सौम्या अग्रवाल के डॉक्टर बनने पर उन्हें बधाई देने उनके निवास पहुंचे। डॉ सौम्या अग्रवाल के चिकित्सक बनने पर उन्हें बधाई अर्पित की। नगर के डीएम सेल्स के संचालक रितेश अग्रवाल एवं श्रीमती मनीषा अग्रवाल की सुपुत्री सौम्या अग्रवाल ने अपनी चिकित्सा की पढ़ाई पुणे से पूरी की है। डॉक्टर बनने के बाद सौम्या ने कहा कि वे मरीजों की सेवा करना चाहती हैं। 18 फरवरी को आए परिणामों में सौम्या ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। सौम्या की उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। सौम्या ने कहा कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में और अधिक मुकाम हासिल करना चाहती हैं तथा जरूरतमंदों की सेवा एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके यही उनका प्रथम लक्ष्य होगा। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष कथूरिया, राजकुमार अग्रवाल, रवि अग्रवाल, गजेंद्र डालमिया, मुकेश अग्रवाल, सुमित शर्मा अनुराग जिंदल मौजूद रहे।




