सक्ती जिला

स्केटिंग करते रावण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, कलाकार अमित तंबोली ने दिखाई अनोखी कलाकारी

सक्ती। दशहरा पर्व के अवसर पर नगर में प्रस्तुत की गई झांकियों में इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। स्केटिंग करते हुए रावण की झांकी ने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस अनोखी प्रस्तुति के पीछे रहे अनोखे कलाकार अमित तंबोली ने अपनी रचनात्मक सोच और अथक मेहनत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

झांकी में महादेव और रावण का संवाद दर्शाया गया। कथा के अनुसार, रावण तपस्या कर भगवान शंकर को प्रसन्न करता है। भगवान शंकर रावण को वरदान स्वरूप चकरी चरण पादुका (स्केट बोर्ड) प्रदान करते हैं। वरदान पाकर प्रसन्न रावण जब इन पादुकाओं को धारण करता है तो नगरभर में घूमते हुए उसका दृश्य लोगों को रोमांचित कर गया।

सिर्फ 12 इंच के रावण का जीवंत स्वरूप और उस पर प्रस्तुत कलात्मकता दर्शकों के लिए कौतूहल का विषय रही। अमित तंबोली की लगन, घंटों की मेहनत और अदम्य इच्छाशक्ति ने इस झांकी को और भी आकर्षक बना दिया।

झांकी देखने उमड़ी भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकार का उत्साहवर्धन किया और इस अनोखे प्रयोग की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button