सक्ती जिला

सरपंच विष्णुकांत जायसवाल बने सरपंच संघ के उपाध्यक्ष

फगुरम। ग्राम पंचायत बोडासागर के सरपंच विष्णुकांत जायसवाल को सरपंच संघ का नवनियुक्त उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। दिनांक 10 सितंबर को जनपद पंचायत मालखरौदा में आयोजित सरपंचों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

विष्णुकांत जायसवाल के उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और भी सशक्त होगा।

विष्णुकांत जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। वे संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंच संघ का उद्देश्य केवल पंचायतों की आवाज़ को बुलंद करना नहीं, बल्कि विकास के हर पहलू को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाना है।

बैठक के दौरान अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button