सक्ती जिला
बाराद्वार में श्रीकृष्ण जन्म आनंद महोत्सव आज

बाराद्वार। सावन-भाद्रपद की पावन बेला में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। ग्राम बाराद्वार स्थित “अनुपूर्णा” गुलाल मंदिर में शनिवार, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्म आनंद महोत्सव का आयोजन होगा।
कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर मध्यरात्रि तक चलेगा। जैसे ही घड़ी के कांटे भगवान वासुदेव नंदन के जन्म समय पर पहुंचेंगे, पूरा मंदिर परिसर “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे जयघोषों से गूंज उठेगा।
इस पावन अवसर पर महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी (भरत महाराज जी) का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, झांकी एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आरती प्रमुख आकर्षण होंगे।
आयोजकों ने ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस धार्मिक उत्सव में शामिल होकर धर्म, भक्ति और आनंद की धारा में सहभागी बनें।




