सक्ती में ‘Mr. Blue’ ड्राई क्लीनिंग सर्विस का भव्य शुभारंभ कल

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
सक्ती। स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ‘Mr. Blue Laundry Dry Clean | Steam Iron’ की नई शाखा कार्यालय सक्ती में खुलने जा रही है।
इसका भव्य शुभारंभ कल 6 नवम्बर 2025, शाम 5 बजे जिंदल प्लाजा, स्टेशन रोड, सक्ती में किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल होंगे।
‘Mr. Blue’ देश की अग्रणी और भरोसेमंद लॉन्ड्री फ्रेंचाइज़ ब्रांड है, जो ड्राई क्लीनिंग, स्टीम आयरन, प्रोफेशनल वॉशिंग और पैकिंग जैसी सेवाएँ अत्याधुनिक तकनीक से प्रदान करती है।
स्थानीय नागरिकों के लिए यह सुविधा अब उनके ही शहर में उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अब बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
कार्यक्रम में शहर के व्यापारी वर्ग, युवा उद्यमी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।




