सक्ती जिला
बड़ेसीपत में रजत जयंती अवसर पर किसान सम्मेलन का आयोजन

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती । जिले के मालखरौदा क्षेत्र के बड़ेसीपत गांव में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत जिलाध्यक्ष एवं मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा तथा उपाध्यक्ष रितेश साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों को शासन की विभिन्न कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
अतिथियों ने किसानों की मेहनत को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि कृषि ही देश की आत्मा है, और शासन किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।




