सक्ती जिलासक्ती नगर

भाजपा नेता संजय कश्यप ने लिया जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद

सक्ती। भाजपा नेता संजय कश्यप ने कलयुग के तुलसीदास कहे जाने वाले, रामचरितमानस के अद्वितीय ज्ञाता परमपूज्य जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर को संजय कश्यप ने जीवन का सौभाग्य बताया और कहा कि संतों का आशीर्वाद सामाजिक और धार्मिक कार्यों में ऊर्जा प्रदान करता है।

परम पूज्य जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी वेद, पुराण, उपनिषद तथा रामकथा के मर्मज्ञ माने जाते हैं। उनके दर्शन से उपस्थित श्रद्धालुजनों ने भी अपने को कृतार्थ महसूस किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button