क्राइमसक्ती नगर

सक्ती के बुधवारी बाजार से फिर एक बाइक पार, सब्जी खरीद रहे शख्स को लगा झटका

सक्ती। नगर में बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवारी बाजार में सभी खरीदने वाले ग्राहक को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ग्राम जांजग का निवासी है। खेती किसानी का काम करता है। 15 अगस्त को शाम करीबन 06.30 बजे अपने घर से अकेले मोटर सायकल से सब्जी लेने बुधवारी बाजार सक्ती आया था। बुधवारी बाजार के सब्जी बाजार के पास अपनी मोटर सायकल हिरो HF DELUXE काला बैगनी रंग क्र CG 11 AA 1566 को खड़ी कर सब्जी लेने चला गया था। समय लगभग शाम 07.00 बजे वापस आकर देखा तो खड़ी किये स्थान पर उसकी मोटर सायकल नही थी, आस पास पता तलास किया कही पता नही चला। मोटर सायकल हिरो HF DELUXE क्र CG 11 AA 1566 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिसका इंजन नंबर HA11EGE9F05088 चेचिस नंबर MBLHA11ACE9F03456 है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303 कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button