सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम आज: दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

रायपुर, 29 अप्रैल 2026 — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार परिणाम दोपहर 2:30 बजे घोषित होंगे, जिसका इंतजार लाखों छात्र-छात्राएं लंबे समय से कर रहे थे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर दर्ज करना होगा।
यहां देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपने परिणाम निम्न वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे—
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
DigiLocker और UMANG ऐप
पास होने के लिए जरूरी अंक :-
बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
प्रदेशभर में उत्सुकता का माहौल
सक्ती जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में छात्र-छात्राओं के बीच रिजल्ट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षा के बाद से ही विद्यार्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज खत्म होने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स सूची और पास प्रतिशत भी सामने आएंगे, जिससे इस वर्ष के शैक्षणिक प्रदर्शन की तस्वीर साफ हो सकेगी।



