सक्ती जिला

खरीफ सीजन 2026 : जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को समय पर मिल रही सुविधाएं

रूण कुमार निराला/सक्ती । जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा किसानों को आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि वैज्ञानिक द्वारा सतत कृषि विकास हेतु एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की अनुशंसा के अनुसार किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के लिए रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ जैविक खाद, हरी खाद एवं वैकल्पिक उपयो के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। और जिले में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है।
      खरीफ सीजन 2026 के लिए विकासखंड जैजैपुर के समितियों  में 8338 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध 1 जून 2026 तक 6091 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का लगभग 73 प्रतिशत है। इसी प्रकार 6760 क्विंटल बीज के लक्ष्य के विरुद्ध 6500 क्विंटल बीज उपलब्ध करा लिया गया है, जो लगभग 90 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति दर्शाता है।
       किसानों को उर्वरकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों में यूरिया एवं डीएपी का पर्याप्त भंडारण कराया गया है। साथ ही नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे आधुनिक विकल्प भी किसानों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग पूर्णतः किसानों की इच्छा पर आधारित है।
      जिले में उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिला एवं विकासखंड स्तरीय निगरानी दलों द्वारा अब तक 132 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की गई है। सात विक्रय केंद्रो को विक्रय प्रतिबंध कर प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की गई, पांच अवैध भंडारण को जप्ती कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। साथ ही 61 विक्रय केंद्रो को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिससे किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध हो सकें।
       कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद एवं बीज क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क करें। विभाग किसानों के हितों की सुरक्षा एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button