सक्ती जिला

7 जून को बरदुली में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट व प्रमाण पत्र

अरुण कुमार निराला/सक्ती। मानव सेवा के उद्देश्य से ग्राम बरदुली में आगामी 7 जून 2026 को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना को भी मजबूत करता है।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट एवं रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की निगरानी में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया जाएगा।

इस रक्तदान शिविर का आयोजन श्री राम मेडिकल स्टोर, बरदुली द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में भाग लेकर मानव जीवन की रक्षा में अपना योगदान देना चाहिए।

संपर्क: 9399229378, 6260840742, 6263231041, 6261730632, 787938509

संदेश: “रक्तदान करें – गर्व महसूस करें, जीवन बचाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button