सक्ती जिलासक्ती नगर

बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

हसौद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरदुली के आश्रित ग्राम तुमीडीह में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित जनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें के नारे लगाते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के पश्चात गांव में सीसी रोड, पचरी निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा और भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक केशव प्रसाद चंद्रा शामिल हुए। अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर श्रीफल फोड़ा तथा कुदाल चलाकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हसौद शत्रुघ्न यादव, भाजयुमो उपाध्यक्ष सक्ती शिवम जायसवाल, भाजपा मंडल हसौद के कोषाध्यक्ष ओगेंद्र पुरी गोस्वामी, सरपंच अशोक पाटले, उपसरपंच टीकेलाल यादव, जागेश्वर प्रसाद चंद्रा, शम्मे कश्यप, ईश्वर सोनवानी, सुरेश डहरिया सहित समस्त पंचगण, बलदराम, डमारू साहू, अमृत साहू , तिरथराम लहरे, पुरुषोत्तम, हरीशंकर महंत, चुनू लाल सोनवानी, धोबीलाल यादव रामलाल केवट, मनहरण टंडन, सतीश पाटले, संचालक एवं सरपंच प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हैं।

Related Articles

Back to top button