सक्ती जिलासक्ती नगर

नंदौर खुर्द के सरपंच धनंजय राठौर ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व प्रभारी मंत्री का किया स्वागत

हेलीपैड पर की अगवानी, क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

सक्ती। ग्राम पंचायत नंदौर खुर्द के सरपंच धनंजय राठौर ने सक्ती प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर सरपंच धनंजय राठौर ने दोनों मंत्रियों से क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण अंचल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी बात रखी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से हुई इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button