संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव का गोविंद देवांगन के नेतृत्व में हुआ स्वागत, माता परमेश्वरी का स्मृति चिन्ह भेंट किया युवाओं ने

सक्ती- नगर के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची भाजपा नेत्री संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव का स्थानीय भाजपा नेताओं एवं देवांगन युवा संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा हटरी चौक में स्वागत किया गया।
गोविंद देवांगन के नेतृत्व में देवांगन युवा संगठन के द्वारा माता परमेश्वरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी फूल माला से भाजपा नेत्री का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव के लिए सभी को तैयार रहना है और मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है। खरकिया परिवार द्वारा चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने कि वे पहुंची। भाजपा नेता व देवांगन युवा संगठन के संरक्षक गोविंद देवांगन ने संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीमती जूदेव का मार्गदर्शन निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर देवांगन युवा संगठन के उमेश देवांगन, सतीश देवांगन, फडेंद्र देवांगन, लक्ष्मन देवांगन, देवेंद्र देवांगन, विजय देवांगन, राजेश, हर्ष देवांगन, सूरज, डोमेन, संतोष, वेद प्रकाश देवांगन के अलावा भाजपा से पूर्व विधायक खिलवान साहू, महामंत्री रामनरेश यादव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ठाकुर, दादू केवट, गोविंदा निराला, संतोष देवांगन, सुरेश कृपलानी , कृष्ण कुमार देवांगन, नकुल देवांगन सहित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।



