सक्ती जिला

“हाईवे पर मौत से मुकाबला: ट्रैक्टर-कार की भीषण टक्कर, एयरबैग ने बचाई तीन जिंदगियां”

अरुण कुमार निराला/बाराद्वार। नेशनल हाईवे-49 पर सकरेली के समीप बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार तीन लोग एवं ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार पिता अपने दो बच्चों के साथ रायगढ़ से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाराद्वार की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे।
कार के एयरबैग खुल जाने से कार सवारों को गंभीर चोटों से बचाव मिला, जबकि ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर फिर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button