कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता रथ राम पटेल के जन्मदिन पर अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

सक्ती। कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता रथ राम पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अधिवक्ता समुदाय की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद चौबे, पूर्व स्टेट बार सदस्य लीलाधर सिंह चंद्रा, संदीप सिंह बनाफर, गिरधर जायसवाल, ऋषिकेश चौबे, अल्का जायसवाल, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नरेंद्र पटेल एवं कोषाध्यक्ष अंजना सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उदय वर्मा, फलित लहरे, कमलेश चौबे, संजय अग्रवाल, सुरित चंद्रा, रतन कसेर, राहुल स्वर्णकार, अरविंद भारद्वाज, अलीम खान सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने रथ राम पटेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान अधिवक्ता समुदाय के लोगों ने आत्मीयता के साथ जन्मदिन समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही और सभी ने रथ राम पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



