सक्ती जिलासक्ती नगर

APL सक्ती में नया इतिहास रच रहा, डेढ़ लाख का पहला इनाम, राज्य के बड़े शहरों की टीमों की दमदार भागीदारी, अटल जी की स्मृति में मोदी फैंस का आयोजन, दीनदयाल स्टेडियम बना क्रिकेट का केंद्र

सक्ती। सक्ती की खेल नगरी में इन दिनों क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है। APL (अटल प्रीमियर लीग) ने शहर के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पहली बार डेढ़ लाख रुपये के प्रथम पुरस्कार के साथ आयोजित इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता ने न केवल सक्ती, बल्कि पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों से आई नामी टीमों की भागीदारी ने टूर्नामेंट के स्तर और प्रतिष्ठा को और ऊंचा कर दिया है। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति को समर्पित है, जिसे मोदी फैंस संगठन द्वारा अभिषेक शर्मा और चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गजेंद्र राठौर मोनू की कमेंट्री और आदित्य अग्रवाल की स्कोरिंग की सराहना की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा नेता दिलीप सराफ का भी विशेष योगदान प्राप्त हो रहा है।

दीनदयाल स्टेडियम की दुधिया रोशनी में क्रिकेट का उत्सव

सक्ती के दीनदयाल स्टेडियम की दुधिया रोशनी में रात्रिकालीन मुकाबले दर्शकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। हर मैच में स्टेडियम खचाखच भरा नजर आ रहा है। चौकों-छक्कों की गूंज, दर्शकों की तालियां और खिलाड़ियों का जोश यह दर्शाता है कि सक्ती अब क्रिकेट के बड़े मंच की ओर अग्रसर है।

राज्यस्तरीय खिलाड़ियों को मिल रहा मंच –

APL के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिल रहा है। इससे न सिर्फ युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, बल्कि सक्ती की खेल प्रतिभा को पहचान भी मिल रही है। प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित अन्य बड़े शहरों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

आयोजन समिति का सराहनीय योगदान –

इस सफल आयोजन के पीछे आयोजन समिति के सभी सदस्यों का अनुकरणीय योगदान रहा है। मैदान की व्यवस्था, लाइटिंग, सुरक्षा, खिलाड़ियों की सुविधा, अंपायरिंग और दर्शकों की बैठने की व्यवस्था तक हर पहलू को बखूबी संभाला जा रहा है। समिति की सक्रियता और समर्पण की चारों ओर सराहना हो रही है।

सक्ती के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय –

APL केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि सक्ती के क्रिकेट भविष्य की मजबूत नींव साबित हो रहा है। खेल प्रेमियों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से आने वाले समय में सक्ती राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की नई पहचान बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button