सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती आईटीआई में गेस्ट लेक्चरर भर्ती: युवाओं के लिए अवसर, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

सक्ती। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर सामने आया है। जिला नोडल संस्था, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सक्ती द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में गेस्ट लेक्चरर (मेहमान प्रवक्ता) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य जिले की आईटीआई संस्थाओं में प्रशिक्षण कार्य को सुचारू और गुणवत्तापूर्ण बनाए रखना है।

कब और कैसे करें आवेदन


इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन शासकीय आईटीआई सक्ती (पिन-495689) में जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


आवेदन पत्र के लिफाफे पर संबंधित संस्था और ट्रेड का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य होगा।
यहां से मिलेगा आवेदन फॉर्म
आवेदन का प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://sakti.cg.gov.in/⁠�
या संबंधित आईटीआई संस्था के सूचना पटल से प्राप्त किया जा सकता है।


डभरा आईटीआई में 2 पद खाली


जिले के अंतर्गत आईटीआई डभरा में कुल 2 पद रिक्त हैं—
ड्राइवर कम मैकेनिक – 1 पद
वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग – 1 पद


क्या है योग्यता
न्यूनतम हाईस्कूल/11वीं (पुरानी पद्धति) या समकक्ष
संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एनएपी/एससीवीटी प्रमाणपत्र
मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
डीजीटी संस्थानों (ATI, CTI, NVTI, RVTI, IToT) से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता ड्राइवर कम मैकेनिक पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button