जिले के एथलीट तैयार—स्व. अनिल दरयानी स्मृति अस्मिता लीग आज 30 नवंबर को पं. दीनदयाल स्टेडियम में

सक्ती — जिले के प्रतिभावान एथलीटों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती द्वारा स्व. अनिल दरयानी की स्मृति में जिला स्तरीय अस्मिता लीग का भव्य आयोजन 30 नवंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम सक्ती में किया जा रहा है। प्रातः 10 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह आयोजन “खेलो इंडिया” और “अस्मिता कार्यक्रम” के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। यह लीग खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल होंगे विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी हरीश यादव होंगे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अचालवाल करेंगे।
अतिविशिष्ट अतिथि —
• जितेन्द्र बहादुर सिंह, बीडीसी ,जनपद पंचायत मालखरौदा
विशिष्ट अतिथि —
• राजकुमार दरयानी
अमर सिंह राज, जिला खेल अधिकारी (शिक्षा विभाग)
• हरि पटेल, जिला खेल अधिकारी (खेल एवं युवा कल्याण विभाग)
संरक्षक परिवार की विशेष भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में जे.बी.डी.ए.वी. स्कूल सक्ती के
• राजकुमार दरयानी (संरक्षक),
• अंकित दरयानी (डायरेक्टर), और
• सुनील दरयानी (सचिव)
का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्व. अनिल दरयानी की स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है।
तैयारियाँ पूरी, खिलाड़ियों में उत्साह
जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु खेल मैदान, तकनीकी व्यवस्था, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस लीग में बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, और सभी में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह है।
आयोजकों ने कहा कि स्व. अनिल दरयानी की स्मृति में आयोजित यह खेल महोत्सव जिले की नई खेल प्रतिभाओं को उभारने का माध्यम बनेगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।




