सक्ती जिला

महतारी वंदन योजना से संध्या गबेल को मिल रहा आर्थिक संबल

सहायता राशि से पति के छोटे से गैरेज व्यवसाय को बढ़ाने की तैयारी

अरूण कुमार निराला/सक्ती, 02 जून 2026 – राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं। विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पंचायत बंदोरा निवासी श्रीमती संध्या गबेल भी इस योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत मिलने वाली मासिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से संबल मिला है। अब तक उन्हें योजना की 26वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। श्रीमती संध्या गबेल ने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने पति के छोटे से गैरेज व्यवसाय को विस्तार देने में करेंगी, जिससे परिवार की आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना को बढ़ावा दिया है तथा उन्हें परिवार के आर्थिक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है। आज महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button