सक्ती नगर

सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती के अध्यक्ष बने दिगम्बर प्रसाद चौबे, कहा- मिलकर समाज को देंगे एक नई दिशा

सक्ती- सर्व ब्राह्मण समाज के नए अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ब्राह्मण समाज के पंडित दिगम्बर प्रसाद चौबे को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनने के बाद श्री चौबे ने समाज को एक नई दिशा देकर आगे बढ़ाते हुए एक नई पहचान दिलाने की बात कही।

पंडित दिगम्बर प्रसाद चौबे

समाज के सभी वरिष्ठ जनों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से आगे की रूप रेखा तैयार कर समाज कल्याण की दिशा में बेहतर कार्य करने की बात कही है.

नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए समाज के युवा

विदित हो कि सर्व ब्राह्मण समाज को 8 वर्षों बाद नया अध्यक्ष मिला है. इससे पूर्व राजेश शर्मा बाबा इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. विदित हो कि दिगंबर प्रसाद चौबे वर्तमान में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी हैं।

बैठक में मौजूद विप्र बंधु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button